मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। नाला चोक होने से प्रभात मार्केट स्थित महापौर विनोद अग्रवाल के घर के सामने ही भयंकर जलभराव हो गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रभात मार्केट निवासी सुनील कुमार, आदेश गुप्ता, विपिन सैनी ने बताया कि यहां पर आए दिन इस प्रकार के हालात बनते रहते हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर निगम अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। खुद मेयर विनोद अग्रवाल भी समस्या को जानकर नजरंदाज करते रहते हैं। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा ने बताया कि पूरे वार्ड में नाला चोक होने से जलभराव के हालात बनते रहते हैं। इस संदर्भ में नगर निगम अधिकारियों से लगातार अवगत कराया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बोर्ड की बैठक में भी माम...