गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त अनिल ढीगरा ने आयुक्त सभागार में शुक्रवार को 10 करोड़ रुपये के अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण में जो भी दिक्कत/समस्या आ रही है, उनका निराकरण कराते हुए कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी नाला निर्माण हो रहा है, उसे समय से पूर्ण कराए। साथ ही सभी नाले कवर किया जाए। खुला नाला यदि पाया जाएगा तो ठेकेदार और संबंधित विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । नौसड़ पैडलेगंज सिक्स लेन, जिला जेल बाईपास, एचएन सिंह चौराहे से गोरखनाथ मन्दिर तक 2/4 लेन सड़क का निर्माण, आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेजी से मानसून से पहले पूर्ण किया जाए। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से निर्माणधाीन सेतु की समी...