मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर से रोहुआ तक बनने वाले नाला के बदले वन विभाग ने बुडको से सवा दो हेक्टेयर (करीब साढ़े पांच एकड़) जमीन की मांग की है। साथ ही नियमों का हवाला हुए एनओसी देने से इनकार कर दिया है। इस कारण अमृत योजना के 172 करोड़ के स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज व सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन 7.568 किमी लंबे नाला का काम अटक गया है। इससे एसटीपी चालू होने में भी बाधा आएगी।पिछले साल बुडको ने एनओसी के लिए पत्र लिखने के बाद रिमाइंडर भी भेजा था, फिर भी काम रुका है। वन विभाग के मुताबिक जेल चौक से रोहुआ में नवनिर्मित मेन पंपिग स्टेशन तक 4.44 किमी का इलाका अधिसूचित वन क्षेत्र है। प्रावधानों के तहत नाला के बराबर जमीन दूसरी जगह देनी होगी। नतीजतन तकनीकी पेच फंस गया है। इस संबंध में बुडको ने डीएम सुब्रत कुमार सेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.