गोड्डा, जून 1 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड अंतर्गत कुशमहरा पंचायत के मलियाचक गांव में नाला नहीं रहने के कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के पूर्व मुखिया के घर के समीप से लेकर मस्जिद जाने वाले मार्ग तक सड़क पर पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी कि निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी सड़क पर पानी भर जाता है और कई दिनों तक जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी एवं घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। ग...