भभुआ, फरवरी 6 -- रामपुर। प्रखंड के भोरेयां गांव में पहाड़ी व बारिश के पानी की निकासी के लिए बने पुराने नाले पर गांव के ही कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। इनके लोगों द्वारा उक्त भूमि में कच्चा मकान बना लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे जलनिकासी बाधित होती है। बारिश होने पर पहाड़ का पानी आने से परेशानी बढ़ जाती है। खेतों की सिंचाई भी प्रभावित होती है। गिरी सुरक्षा दीवार की नहीं कराई मरम्मत रामपुर। प्रखंड की करौंदा वितरणी में करौंदा पुल के पास पानी की धार से गिरी पक्की सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। जबकि इस दीवार के गिरे हुए तीन माह हो गया। इस सुरक्षा दीवार के गिरने से इसके तटबंध में भी कटाव तब होता है, जब पानी का दबाव बढ़ जाता है। पानी से कटाव होते-होते सड़क के पास तक जा पहुंचा है। ह्यूम पाइप के छिद्र की मरम्मत कराई रामपुर। प...