शामली, अगस्त 10 -- थाना क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। क्षेत्र के नाला-ककड़ीपुर रजवाहा पटरी पर एक अगस्त को 22 वर्षीय मोनू उर्फ गुल्लू पुत्र सुरेंद्र निवासी ककड़ीपुर, थाना रमाला, बागपत का शव मिला था। सूचना पर पुलिस, फील्ड यूनिट और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोटों के निशान और सिर में गोली लगने का घाव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, स्वाट व सर्विलांस टीम शामली और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रव...