भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से मानसून से पूर्व नाला उड़ाही कराने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर बुधवार से रोस्टर के अनुसार शहर के सभी छोटे-बड़े और मुख्य नालों की सफाई और उड़ाही कराई जानी है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि नाला उड़ाही अभियान को लेकर अलग से सफाईकर्मियों को रखा गया है। वहीं नगर निगम के संसाधनों को भी तैयार रखा गया है। रोस्टर में निर्धारित इलाकों, वार्डों और मोहल्लों के अनुसार आगामी 12 अप्रैल तक प्रतिदिन यह कार्य किया जाना है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए अलग से पदाधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। बता दें कि नाला उड़ाही के लिए जारी किए गए रोस्टर को लेकर संबंधित वार्डों के पार्षदों से सुझाव नहीं लिए जाने पर पार्षदों ने इसका...