मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता मानसून के पहले नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे नाला उड़ाही अभियान को परखने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले बीबीगंज में रेलवे लाइन के किनारे स्थित नाला का जायजा लिया। वहां सफाई कार्य चल रहा है। इसके बाद दामूचक गए। इस दौरान नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने समय पर नालों की सफाई के निर्देश दिए। कहा कि बारिश में जलजमाव नहीं होना चाहिए। मौके पर सिटी मैनेजर रीतेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.