जामताड़ा, मार्च 17 -- नाला: खनन विभाग ने अवैध बालू भंडारण पर की बड़ी कार्रवाई, 17 हजार सीएफटी बालू जब्त नाला प्रतिनिधि।जिला खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर नाला थाना क्षेत्र के महेशमुंडा गांव में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई डीसी रवि आनंद एवं जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर के निर्देश पर खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान महेशमुंडा स्थित अजय नदी किनारे करीब 7000 सीएफटी तथा मध्य विद्यालय महेशमुंडा के समीप लगभग 10000 सीएफटी अवैध बालू का भंडारण पाया। जांच के दौरान ग्रामीणों एवं अन्य स्रोतों से पूछताछ की गई। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने भंडारण की जिम्मेदारी नहीं ली। वहीं खनन निरीक्षक ने बताया कि महेशमुंडा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बालू भंडारण की अनुमति या अनुज्ञप्ति जार...