पिथौरागढ़, फरवरी 11 -- पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दयानंद इंटर कॉलेज में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी व यौन शोषण अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा प्राधिकरण तस्करी के पीड़ितों को कानूनी सहायता, वित्तीय सहायता, पुनर्वास के माध्यम, मुफ्त कानूनी अधिवक्ता व पुलिस सहायता प्रदान करता है। इस दौरान सचिव ने बच्चों को नालसा योजना 2024, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षकगण सहित 78 बच्चें मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...