पलामू, मई 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राम शर्मा एवं सचिव राकेश रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित पलामू केंद्रीय कारा में नालसा स्प्रूहा योजना 2025 के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बंदियों को योजना की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के प्रोत्साहित किया गया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि स्प्रूहा योजना विचाराधीन कैदियों एवं उनके आश्रितों को कानूनी, सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के तहत मुफ्त कानूनी सहायता, जमानत एवं पैरोल में मदद, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, आश्रितों को शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता तथा रिहाई के बाद पुनर्वास की व्यवस्था की गई है।...