मधुबनी, जनवरी 29 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड की तरडीहा पंचायत के आदिवासी बहुल पचमनियां गांव में शुक्रवार को नालसा संवाद योजना-2026 के तहत सामुदायिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा जिला प्रशासन मधुबनी इस कार्यक्रम का आयोजक था। इसमें अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अवर न्यायधीश सह सचिव जिला विधिक प्राधिकार मधुबनी संदीप चैतन्य ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वंचित समुदाय के लोगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसलिए इस तरह के क्षेत्रों में जाकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाता ह...