बांका, मई 23 -- बांका। निज संवाददाता जिले के जेल में बंद कैदियों और उनके परिवारों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने तथा कानूनी सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में बांका मंडल कारा में एक नई पहल शुरू की जा रही है। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर एवं नालसा (राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका द्वारा मंडल कारा के मुलाकात क्षेत्र में "मुलाकात से न्याय तक" अभियान के तहत "मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क" स्थापित किया जाएगा। इस व्यवस्था के माध्यम से जेल में बंद बंदियों के परिजनों को मुलाकात स्थल पर ही कानूनी सहायता,मार्गदर्शन एवं जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- नालसा के निर्देश पर बांका मंडल कारा में शुरू होगी मुलाकातियों के लिए विधिक सेवा केंद्र का हेल्पडेस्क। जानकारी के अनुसार अ...