चाईबासा, मई 4 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा स्थित झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर नालदा गेट के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बड़बिल अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ाजामदा की ओर से ओडिशा के बम्बारी जा रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार का बोनट बुरी तरह मुड़ गया, सामने का बंपर टूटकर लटक गया और विंडशील्ड चकनाचूर हो गया। हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे चालक की जान गई। यह भी पढ़ें- कार पर टूटा रफ्तार का कहर, एक साथ 4 की मौत से मचा कोहराम; गाड़ी के परखच्चे उड़ गए घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ...