सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। नालंदा वर्ल्ड स्कूल में नालंदा डिफेंस एकेडमी द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय चेयरमैन डॉ. सुभाष चौधरी, निदेशक मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा तथा ज्ञानसागर एडुटेक के डायरेक्टर दिव्यमश रहे। डॉ. सुभाष चौधरी ने विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा एनडीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए अनुशासन, समर्पण और सही मार्गदर्शन आवश्यक है। निदेशक मुकुल चौधरी ने बताया स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक की छ...