सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप में मेजबान विद्यालय के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। अर्णव अग्रवाल, मयंक सैनी और रुद्राक्ष सिंघल की टीम ने 1106 अंक जुटाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 से 20 अगस्त तक चली चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। टीम स्पर्धाओं में ज्ञानश्री स्कूल नोएडा बिजनौर, दि हेजलमून स्कूल बिजनौर, सोशल बालूनी पब्लिक स्कूल देहरादून, न्यू एरा वर्ल्ड पब्लिक स्कूल बागपत, डीपीएस रूद्रपुर और बीबीएसएसएम मेरठ समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत मुकाबलों में भी निशानेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। राइफ...