नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बिहार की राजधानी में स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) प्रशासन ने राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को स्नातक (MBBS) में 150 सीटों और स्नातकोत्तर (PG) की 20 सीटों में बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो बिहार के सैकड़ों मेधावी छात्रों को अपने ही राज्य में चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिल सकेंगे। हालांकि, इस पहल से इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) और सुविधाओं की कमी एक बड़ी दीवार बनकर खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस रिजल्ट में गड़बड़झाला, फेल छात्रों में से 65 फीसदी रीचेकिंग में पासक्या है सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव? NMCH मैनेजमेंट का लक्ष्य है कि मेडिक...