बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में आपातकालीन मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डॉक्टर्स मेंटरिंग प्रोग्राम के तहत मेंटरिंग विजिट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पिछले भ्रमण के दौरान दी गई तकनीकी सलाह एवं सुझाए गए सुधारों की प्रगति का मूल्यांकन करना, अस्पताल की सेवा गुणवत्ता में हुए बदलावों को देखना तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को उन्नत क्लिनिकल प्रबंधन में और सशक्त बनाना था। खासकर जटिल आपातकालीन के दौरान मरीजों का बेहतर इलाज से लेकर बेहतर संबंध व उन्नत क्लीनिकल प्रबंधन। टीम ने लेबर रूम, ओटी, एसएन...