बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- बिहार के नालंदा में एक युवती को अगवा कर 50 हजार रुपए में बेच दिया गया। जिले की लहेरी थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि मानव तस्करी गिरोह के सदस्यों ने उसे अगवा कर लिया और एक अधेड़ के हाथों सौदा कर दिया गया। खरीददार ने उससे जबरन शादी कर ली। युवती ने पुलिस के सामने जो आपबीती बताई है उसे सुनकर सबके रोंगटे खडे हो गए। पुलिस ने इस मामले में महिला दलाल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें उसका कथित पति भी शामिल है। बिहार शरीफ पुलिस ने बताया कि रामचंद्रपुर बस स्टैंड से शेखपुरा जिले के बरबीघा की रहने वाली युवती का अपहरण कर बीते दिनों कर लिया था। उसे 50 हजार रुपये में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सोहजना गांव निवासी अधेड़ के पास बेच दिया। खरीदने के बाद शख्स ने उससे शादी कर ली और उस...