बिहारशरीफ, मार्च 26 -- नालंदा में 10 हजार रुपये घूस लेते बीसीएम गिरफ्तार निगरानी की टीम ने नगरनौसा में की कार्रवाई आशा बहाली के नाम पर मांगे थे 25 हजार रुपये फोटो : विजिलेंस टीम : नगरनौसा में गुरुवार को निगरानी टीम की गिरफ्त में बीसीएम मंजीत कुमार (हाथ पर हाथ रखे)। नगरनौसा (नालंदा), निज संवाददाता। निगरानी की टीम ने गुरुवार को नगरनौसा अस्पताल के बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उनपर आशा बहाली के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गयी। एक सप्ताह में प्रखंड में निगरानी की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 20 मार्च को बीपीआरओ को गिरफ्तार किया गया था। निगरानी के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि आशा बहाली के नाम पर बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपये की मांग की गयी थी। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.