बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। नालंदा नूरसराय में बीच सड़क पर दिनदहाड़े महिला की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने और उसका वीडियो बनाने के खिलाफ भाकपा माले और ऐपवा ने भाकपा माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन से रविवार को विरोध मार्च निकाला जो ट्रैफिक चौक पर सभा में तब्दील हो गया। सभा में भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि नूरसराय की घटना भाजपा-जदयू शासन पर काला धब्बा है। इस घटना से आधुनिक समाज शर्मसार हो रहा है। वहीं, भाजपा-जदयू सरकार कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा कर रही है। अपराधियों पर कार्रवाई करने के बदले उसे सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। अपराध और पुलिस जुल्म की घटनाएं लागातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सरकार और कानून पर से लोगों का भरोसा उठ रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.