बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सरेआम गैंगरेप की कोशिश के मामले में 11वें आरोपी मुन्ना पांडेय ने सरेंडर कर दिया है। वह इस केस में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बिहारशरीफ कोर्ट में उसने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। महिला के साथ अभद्रता की शर्मनाक घटना के वायरल वीडियो में मुन्ना पांडेय पीड़िता का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिया था। हालांकि, सरेंडर के बाद आरोपी ने चौंकाने वाला दावा किया है। मुन्ना पांडेय ने बुधवार को कोर्ट परिसर में मीडिया के सामने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। उसने कहा कि पीड़िता उसके टोले की ही रहने वाली है। जब यह घटना हुई, तब वह महिला को भीड़ से बचाने के लिए वहां गया था। आरोपी ने दावा किया कि महिला को बचाने के ...