पटना, अप्रैल 2 -- बिहार के नालंदा जिले में बीच सड़क महिला से रेप की कोशिश का मामला संसद में गूंजा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इसे मणिपुर जैसी घटना बताया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। नालंदा जिले के नूरसराय के एक गांव में पिछले सप्ताह महिला के साथ बीच सड़क हैवानियत की गई। युवक महिला को दबोच कर दुष्कर्म की नीयत से उसे ले जाने लगे। इस बीच उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करते हुए नालंदा की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह लगातार बिहार और अन्य जगहों पर बेटियों के शोषण के मुद्दे उठा रहे हैं। ताजा घटना नालंदा जिले के नूरसराय की है। जहां एक महिला...