पटना, अप्रैल 1 -- बिहार महिला समाज की अध्यक्ष निवेदिता झा ने नालंदा के नूरसराय में महिला के साथ दुर्व्यवहार और कपड़े फाड़ने की घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत कराया जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में बिहार की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं एपवा की मीना तिवारी ने नालंदा में महिला के साथ हुई घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 26 मार्च की घटना है और इसकी प्राथिमकी 27 मार्च को दर्ज हुई। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस सक्रिय हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...