नई दिल्ली, मई 7 -- बिहारशरीफ थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव में तीन दिनों से लापता आशा कर्मी के पुत्र का शव गुरुवार सुबह गोइठवा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की स्वर्गीय मुन्नू पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार है। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की मां रंजू कुमारी, जो सदर अस्पताल में आशा कर्मी हैं, ने बताया कि 5 मई की शाम अमरेंद्र घर से निकला था। उनका आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोग उसे चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने बिहार थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गोइठवा नदी में एक शव उतराता देखा। सूच...