नालंदा, मई 13 -- बिहार के नालंदा जिले में अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावां गांव में मंगलवार को एक नींबू के लिए बच्चे की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गयी। मृतक राजकुमार पासवान का 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ झगड़ू था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। ऐसे में शव उठाने के लिए पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने भी जवाब में लाठी चार्ज किया और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपित के घर पर भी रोड़ेबाजी की। दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं। घटना की सूचना पाकर डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में दर्जनभर थानों की पुलिस गांव पहुंची। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि 12 लोग...