बिहारशरीफ, मई 2 -- नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सब्बैत गांव में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक कामेश्वर मांझी का 10 वर्षीय पुत्र मोछू कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान गहरने पानी में डूब गया। अन्य बच्चों की सूचना पर गांव के लोग पहुंचें और उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को लेकर चले गये हैं। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा) यह भी पढ़ें- दो वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.