नालंदा में जातीय हिंसा: आषाढ़ी पूजा के झगड़े में दो गुट भिड़े, अंधाधुंध फायरिंग और पथराव में 4 घायल
निज संवाददाता, जुलाई 31 -- प्रमोद झा, नालंदा। सिलाव थाना क्षेत्र का मितमा गांव शुक्रवार को जातीय हिंसा से दहल उठा। दो जाति के गुटों में हिंसक भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में अंधाधुंध गोलीबारी और पथराव हुआ। बवाल में 4 लोग घायल हो गए। तनाव के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आषाढ़ी पूजा को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर शुक्रवार को उनमें झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, मांझी (मुशहर) और चंद्रवंशी समाज में हुए विवाद के बाद पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। गांवों के दो गुटों के लोगों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ। हिंसक झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष का एक युवक गोली की जद में आने से बाल-बाल बच गया। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.