मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम ने नालंदा में हुई सामूहिक यौन हिंसा की घटना को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि यह मणिपुर कांड की पुनरावृत्ति है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्य की महिलाएं खुद को असुरक्षा महसूस कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच कराने, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराके दोषियो को सख्त सजा दिलाने और पीड़ित महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.