नालंदा, मार्च 12 -- Nalanda News: बिहार के नालदा जिले में गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। परवलपुर प्रखंड के जयशिव बिगहा गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-6 में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का निचला हिस्सा प्लास्टर सहित गिर पड़ा। इससे आंगनवाड़ी केंद्र में अफरातफरी मच गई। जब यह हादसा हुआ तब वहां पर छोटे बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। छत का प्लास्टर गिरने से वे भी उसकी चपेट में आ गए। प्लास्टर गिरने से करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद आंगनवाड़ी कर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को मलबे से निकालकर बाहर किया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एकंगरसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी बच्चे फिलहाल खतरे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.