नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बिहारशरीफ के मघड़ा के माता शीतला मंदिर में हुए हादसे में आठ महिलाओं की मौत हो गयी थी। इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनके 34 बच्चे अब किसे मां कहेंगे। बच्चे, अभी तक मां की याद में आंसू बहा रहे हैं। इनमें से कई नाबालिग हैं तो कइयों की अभी शादी नहीं हुई है। मां को खोने का दुख इनसे कोई नहीं बांट सकता है। नालंदा की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना जताई। डीजीपी विनय कुमार इस घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा को लेकर ऐक्शन में हैं। मृतकों में अधिकतर गरीब परिवारों के हैं। एक परिवार तो ऐसा भी है मां ही किसी तरह पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इनके छोटे-छोटे बच्चों का अब क्या होगा। पीड़ित परिवारों के घरों से सिसकियों की आवाज आज भी गूंज रही है। एक साथ 8 मौत का मातम इलाके को गमगीन बना रहा है। ...