बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- नालंदा बाल मेला में 500 छात्रों ने बनाए 380 मॉडल नन्हे कलाकारों ने लोक नृत्य कर बांधा समां नौनिहालों की कला से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक शिक्षा, संस्कार और कला के महाकुंभ में चमके नन्हे सितारे फोटो: 23 नालंदा 01: सिलाव में नालंदा बाल मेला में नन्हे कलाकारों के साथ अध्यक्ष जय लक्ष्मी व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। बच्चों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए सिलाव में दो दिवसीय नालंदा बाल मेला लगा। इसमें नन्हे कलाकारों ने देशभक्ति गीत व लोक नृत्य से समां बांध दिया। नौनिहालों की कला देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए। शिक्षा, संस्कार और कला के इस महाकुंभ में नन्हे सितारे खुब चमके। इस बाल मेला में 500 से अधिक छात्रों ने 380 मॉडल भी प्रदर्शित किए। इस मेला में विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। नन्हें वैज्ञानिक...