बिहारशरीफ, अगस्त 2 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा खुला विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं एक अगस्त से विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं विश्वविद्यालय मुख्यालय के अलावा पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज, टीपीएस कॉलेज तथा मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में हो रही हैं। पहले दिन बीएन कॉलेज में एमए हिंदी, मौलाना मजहरूल हक विश्वविद्यालय में एमएससी गणित, पटना कॉलेज में एमए इतिहास तथा टीपीएस कॉलेज में एमएससी भौतिकी की परीक्षा हुई। पांच अगस्त से अन्य विषयों की भी परीक्षाएं शुरू होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...