पटना, अगस्त 5 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में आनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 10 जुलाई से चल रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के एमए पाठ्यक्रमों में अर्थशास्त्र, शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, भूगोल, इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, उर्दू, संस्कृत, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान विषयों में नामांकन लिया जा रहा है। एमकॉम व एमएससी में वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय उपलब्ध हैं। मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (एमजेएमसी) पाठ्यक्रम में भी नामांकन किया जा रहा है। एमसीए पाठ्यक्रम में कुल 140 सीटें निर्धारित हैं। इस पाठ्यक्रम में नामांकन लिखित एवं मौ...