बिहारशरीफ, मार्च 29 -- पुलिस व खनन विभाग की टीम ने जब्त किया जेसीबी व ट्रैक्टर फोटो : नालंदा 01: नालंदा थाना परिसर में जब्त कर रखी गई जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर। नालंदा, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर के संरक्षित क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मिट्टी की खुदाई में लगी एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। खान निरीक्षक मो. अरमान राईन ने बताया कि व्यापारिक लाभ के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र से मिट्टी निकाली जा रही थी। पुलिस के वाहन को देखते ही चालक और धंधेबाज मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। धंधेबाजों ने अवैध खुदाई कर आठ फीट गहरा, 12 फीट चौड़ा और 45 फीट लंबा बड़ा गड्ढा बना दिया है। इससे न केवल ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा को खतरा पहुंचा है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.