बिहारशरीफ, मार्च 20 -- नालंदा कॉलेज में 7 दिवसीय शिविर शुरू, 50 छात्र हुए शामिल लोगों को स्वच्छता व अनुशासन का पढ़ाएंगे पाठ फोटो : नालंदा केके 08 : नालंदा कॉलेज में सात दिवसीय शिविर में शामिल छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर लगा। 26 मार्च तक चलने वाले इस विशेष शिविर में सात छात्रा समेत 50 छात्र शामिल हुए। प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने पूर्ण मनोयोग, अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहयोग किया। इस दौराल लोग स्वच्छता व अनुशासन का पाठ पढ़ेंगे। उन्होंने शिविर में मिले प्रशिक्षण को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। प्रो. आरपी कच्छवे, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बिनीत लाल ने बताया कि सातों दिनों के लिए सातों दिन के लिए अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसमें...