बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- नालंदा कॉलेज में कल विज्ञान प्रदर्शनी, अव्वल 3 होंगी सम्मानित विज्ञान संकाय की 75 टीमें करेंगी मॉडल प्रदर्शित कॉलेज कर्मियों के साथ प्राचार्य ने की समीक्षा कॉलेज परिसर का लिया जायजा, स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का आदेश फोटो: नालंदा कॉलेज: नालंदा कॉलेज में बने पार्क का गुरुवार को निरीक्षण करतीं प्राचार्य प्रो. सुनीता सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगेगी। इसमें स्नातक व पीजी के छात्र शिरकत करेंगे। विज्ञान संकाय की 78 टीमों ने इसके लिए निबंधन कराया है। अन्य टीमें निबंधन करवा रही हैं। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित लगभग 120 मॉडल प्रस्तुत करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा...