बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- नालंदा के 969 गांवों का बनेगा डिजिटल खतियान और नया नक्शा पुश्तैनी जमीन विवादों से भूस्वामियों को मिलेगी मुक्ति जिले के सभी 20 अंचलों में दो चरणों में चल रहा है विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम रैयतों को मिलेगा अपनी जमीन का सटीक रिकॉर्ड, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक आधुनिक सॉफ्टवेयर और तकनीक से होगी पैमाइश घर बैठे भूधारकों को मिलेगी जमीन की सही व पूरी जानकारी डीएम ने अधिकारियों को दिया आदेश, मापी के नाम पर किसानों और रैयतों को नहीं होनी चाहिए परेशानी फोटो: टाउन हॉल : टाउन हॉल में मंगलवार को विशेष भू-सर्वेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल अमीन, कानूनगो, सीओ व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। नालंदा जिले के लाखों किसानों और रैयतों (जमीन मालिकों) के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। पीढ़ियों से चले आ रहे पुश्तैनी जमीन, ...