बिहारशरीफ, मार्च 2 -- राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा में शामिल होंगे 85435 छात्र दो पालियों में होगी परीक्षा, दिव्यांग को आधा घंटा का मिलेगा अतिरिक्त समय फोटो: डीईओ: जिला शिक्षा विभाग कार्यालय। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा के छह समेत सूबे के 191 केंद्रों पर 11 मार्च को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा होगी। इसमें 85 हजार 435 छात्र शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि मानसिक योग्यता परीक्षा पहली पाली में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली में शैक्षणिक योग्यता परीक्षा दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले दृष्टिबाधित व लिखने में असमर्थता वाले दिव्यांगजनों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए नालंदा जिला में नेशनल हाई स्कूल, सोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.