बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- नालंदा के 30 किसान लखनऊ रवाना, सीखेंगे समेकित खेती के गुर खेती की लागत घटाना और जोखिम कम करना है मकसद सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में खेती के साथ पशुपालन के फोटो किसान प्रशिक्षण: जिला कृषि कार्यालय से मंगलवार को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवाना होता किसानों का दल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। खेती अब सिर्फ पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि मुनाफे का बिजनेस है। इसी मंत्र को समझने के लिए नालंदा के 30 प्रगतिशील किसान के दल को लखनऊ भेजा गया है। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से उन्हें राज्य के बाहर प्रशिक्षण के लिए डीएओ डा नितेश कुमार ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान राजाजीपुरम स्थित इंदिरा गांधी सहकारी प्रबंध संस्थान में सात दिनों तक रहकर समेकित कृषि प्रणाली की बारीकियां सीखेंगे। डीएओ ने बताया कि प...