बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। बीते 31 मार्च को भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत के बाद अब प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है। इस भीषण हादसे ने मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी, जिसके बाद अब भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए मंदिर परिसर का नक्शा बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को बिहारशरीफ नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंदिर परिसर में बड़े बदलावों की नींव रखी।बुलडोजर से हटा अतिक्रमण, चौड़ी होंगी सड़कें हादसे का सबसे बड़ा कारण भीड़ का दबाव और संकरे रास्ते माने गए थे। इसे देखते हुए नगर निगम बिहारशरीफ का बुलडोजर शनिवार को ऐक्शन में दिखा। मंदिर के मुख्य रास्तों और आसपास के इलाकों से अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया गया। उप नगर आयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.