मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन मुरादाबाद मंडल के प्रेम कार्यालय में शुक्रवार को विजय दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पिछले वर्ष हुए यूनियनों के मान्यता के चुनाव में नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन 48988 को प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। इसी उपलक्ष्य में जीत की प्रथम वर्षगांठ पर विजय दिवस मनाया गया। सभी साथियों ने मुरादाबाद मंडल के मंडल मंत्री कामरेड राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज शर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया। विजय दिवस सभा का संचालन सहायक मंडल मंत्री कुंवर सुहेल, खालिद ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कामरेड मनोज शर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...