प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रेनों में पानी की समस्या भी बढ़ने लगी है। ट्रेन नंबर 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर करीब 25 मिनट देरी से प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पर दोपहर 12:50 बजे पहुंची। इस दौरान स्लीपर बोगी नंबर पांच के यात्री पानी के लिए परेशान नजर आए। स्लीपर बोगी के हालात जनरल जैसे नजर आ रहे थे। ट्रेन में भयंकर भीड़ थी।इस बोगी में बाथरूम के सामने कई यात्री अपना सामान लेकर बैठे थे। बिहार निवासी जहांगीर ने बताया कि सुबह से इस बोगी में पानी नहीं आ रहा है। बाथरूम जाने के लिए दूसरे बोगी में जा रहे हैं। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो वह पीने के लिए एक बोतल पानी भर पाया था। हालांकि इस ट्रेन के स्लीपर बोगी एस चार व छह समेत अन्य बोगियों में पानी की समस्या नहीं थी। नार्थ ईस्ट के अला...