नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यीडा क्षेत्र में नॉर्थविंड एस्टेट ने 189 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर सेक्टर-22डी में पांच एकड़ भूमि प्राप्त की है। कंपनी के चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग ने बताया कि यीडा क्षेत्र में लंबे समय के बाद ग्रुप हाउसिंग सेगमेंट में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी यहां आवासीय व व्यावसायिक गतिविधियां विकसित करेगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- होटल, स्कूल और अस्पताल के भूखंड लेने का अंतिम मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...