सराईकेला, मई 24 -- सरायकेला। जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम और अफीम खेती उन्मूलन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली। डीसी नीतीश कुमार सिंह और एसपी निधि द्विवेदी की उपस्थिति में शनिवार को समाहरणालय में नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक हुई। जिले में नशे की प्रवृत्ति को रोकने, अवैध शराब निर्माण, बिक्री पर नियंत्रण लगाने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए जन-जागरूकता अभियान प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक संपन्न जिले में अफीम, गांजा की अवैध खेती को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें: डीसीनशा मुक्त समाज निर्माण डीसी ने कहा कि नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए जन-जागरूकता, सक्रिय रणनीति और कानूनी कार्रवाई इन तीनों स्तरों पर एक साथ समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारि...