सोनभद्र, जुलाई 2 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की तमाम परियोजनाओं पर श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार का जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। सभी परियोजना प्रमुखों को कोल इंडिया चेयरमैन को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंप जेबीसीसीआई-12 के तत्काल गठन ,12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गयी। आगाह किया कि यदि वेतन समझौते को लटकाने का प्रयास हुए तो कोयला श्रमिक राष्ट्र्र्रव्यापाी आंदोलन छेडने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर एटक से अजय कुमार,सीटू से पीएस पाण्डेय,एचएमएस से बीएन सिंह और इंटक से लाल पुष्प राज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है, किंतु अब तक ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री (जेबीसीसीआई -12) का गठन तक नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- कोयला कर्मिय...