धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद कैंपस में शुक्रवार को चुनाव एजेंट/ आरओ (चुनाव अभिकर्ता) की इंट्री को कुछ सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि एक ही अभिकर्ता अंदर जाएंगे। चुनाव अभिकर्ता कुछ देर तो शांत रहे, उसके बाद हो हल्ला करने लगे। काउंटिंग हॉल में जगह की कमी के कारण अंतिम समय में अभिकर्ता की संख्या कम करने की बात कही गई। सूचना मिलने पर कई प्रत्याशी पहुंचे। उसके बाद प्रत्याशियों ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से बातचीत की। बातचीत के बाद छह आरओ को अंदर जाने की अनुमति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.