गंगापार, सितम्बर 30 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रतापपुर मंडल की ओर से नारी शक्ति सेवा पखवाड़ा का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख शैलेश यादव ने किया। बतौर मुख्य अतिथि गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि नारी शक्ति केवल घर-परिवार की धुरी नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला है। ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव ने कहा कि नारी शक्ति हमारी संस्कृति और संस्कार की जड़ है। जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी पांडेय व वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज सिंह आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया। तय किया गया कि पखवाड़े के दौरान सेवा ...