नोएडा, सितम्बर 17 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय जैविक संस्थान में बुधवार को 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी का मतलब सशक्त परिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी ने कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार का आधार है। यदि घर में नारी सशक्त होगी तो पूरा परिवार सशक्त बनेगा। नारी को विशेष रूप से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। यह कदम न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनके आत्मनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.