बेगुसराय, जनवरी 3 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के फुलमलिक गांव स्थित सत्य शोधक पुस्तकालय परिसर में शनिवार को सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरू कुमार ने की। उद्घाटन उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी एचएम अल्पना कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि आज हिन्दुस्तान में महिलाएं विभिन्न पदों व ऊंचाईयों पर हैं। इसका श्रेय देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को ही जाता है। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह, महिला के साथ अत्याचार, जाति व्यवस्था, छुआछूत की भावना, विधवा महिला के साथ होने वाले अत्याचार को चुनौती दी और उसके खिलाफ जीवनपर्यंत संघर्ष किया। परिणाम स्वरूप आज महिलाएं हर क्षेत्र में परिवार, समाज व देश को गौरवान्वित कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.